भिंडी के 10 फायदे | Benefits of Okra (Lady Finger) in hindi - The Health Tips

Share:

Okra Benefits in hindi : भिंडी (okra) हरी सब्जियों में अपना अलग स्थान रखती है। जिसे लेडी फिंगर (Lady Finger) कहा जाता है। भिंडी हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है, हालांकि कुछ लोगों को लेसदार होने के कारण भिंडी खाना पसंद नही होता, लेकिन क्या आप जानते हैं भिंडी खाने के कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Okra Benefits in hindi


भिंडी (Bhindi) हमारे शरीर में बहुत सारे रोगों के लिए लाभदायक होती है। इसलिए ज्यादातर घरों में भिंडी को खास तौर पर खाने में शामिल किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग हैं, जिन्हें भिंडी के फायदों के बारे में पता नही होता है, जिस कारण वो भिंडी नही खाते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे, भिंडी के फायदे (Benefits of Okra) या भिंडी के 10 फायदे (Lady Finger Benefits in hindi).....
 

भिंडी के 10 फायदे Bhindi Ke Fayde in Hindi


1. कैंसर :- भिंडी (okra) को अपनी थाली में शामिल करके आप कैंसर को दूर भगा सकते हैं। खासतौर से कोलन कैंसर को दूर करने में भिंडी बहुत फायदेमंद है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं और बेहतर तरीके से कार्य करती हैं।

2. हृदय :- भिंडी (Lady Finger) आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है । इसमें मौजूद पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, साथ ही इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर, रक्त में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।

3. डायबिटीज :- भिंडी (okra) में पाया जाने वाला यूगेनॉल, डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

4. अनीमिया :- भिंडी (Lady Finger) अनीमिया में भी काफी लाभदायक होती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक होता है, और विटामिन- के, रक्तस्त्राव को रोकने का कार्य करता है।

5. पाचन तंत्र :-
भिंडी (okra) फाइबर से भरपूर सब्जी है। इसमें मौजूद लसलसा फाइबर पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे पेट फूलना, कब्ज, दर्द और गैर जैसी समस्याएं नहीं होती

6. हड्डियां बनाए मजबूत :-
भिंडी (Lady Finger) में पाया जाने वाला लसलसा पदार्थ हमारी हड्डियों के लिए उपयोगी होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-के हड्‍डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

7. इम्यून सिस्टम :- भिंडी (okra) में विटामिन-सी होने के साथ यह एंटीआक्सिडेंट से भरपूर होती है। जिसके कारण यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। इसे भोजन में शामिल करने से कई बीमारियों जैसे खांसी, ठंड जैसी समस्याएं भी नहीं होती।

8. आंखों की रौशनी :- भिंडी (Lady Finger) विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंटद्यस से भरपूर होती है, जो सेल्युलर चयापचय से उपजे मुक्त कणों को समाप्त करने में सहायक होते हैं। यह कण नेत्रहीनता के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा भिंडी मोतियाबिंद से भी बचाती है।

9. गर्भावस्था :- गर्भावस्था में भिंडी (okra) का सेवन लाभदायक होता है। भिंडी में फोलेट नाम का एक पोषक तत्व पाया जाता है जो भ्रूण के दिमाग के विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसके अलावा भिंडी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

10. त्वचा :- भिंडी (Lady Finger) आपके वजन को कम करने के साथ ही अपकी त्वचा को जवान बनाए रखने में भी मदद करती है। इसका प्रयोग बालों को खूबसूरत, घना और चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके लसलसे पदार्थ को नींबू के साथ शैंपू की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

जरूरी बात


दोस्तों भिंडी (Lady Finger) में ओजलेट अत्यधि‍क मात्रा में पाया जाता है, जो गुर्दे और पित्त में पथरी या स्टोन के खतरे को बढ़ा देता है और पहले से मौजूद स्टोन को बढ़ाकर मजबूत कर देता है। इसके अलावा इसे भूनकर पकाने पर यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए अधिक मात्रा में भिंडी को खाना भी नुकसान दायक हो सकता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बेहद पसंद आएगी। अब आप समझ गए हैं कि भिंडी खाने के क्या फायदे हैं। भिंडी हमारे शरीर के लिए कितनी जरूरी है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो आर्टिकल को सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। हमारे साथ जुड़ने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।