Monkeypox Virus क्या है? कैसे फैलता है, लक्षण और इलाज क्या है, पूरी जानकारी हिंदी में - The Health Tips in Hindi

Share:

monkey pox virus kya hai in hindi : कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा अभी कम नही हुआ है कि दुनिया में मंकीपॉक्स (Monkeypox) नाम के वायरस ने दस्तक दे दी है। यूरोप के देश मंकीपॉक्स बीमारी से जूझ रहे हैं। इसलिए आप हम जानेंगे कि मंकीपॉक्स वायरस क्या है? (What is monkey pox disease), मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण क्या हैं? (Monkey pox symptoms in Hindi)


दोस्तों मंकीपॉक्स (Monkeypox) नया वायरस नही है, ये काफी पुरानी बीमारी है, लेकिन कोरोना वायरस से जैसे पूरी दुनिया भयभीत हो गई थी, वैसे ही अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) भी अफरीका से बाहर यूरोप के अन्य देशों में अपने पैर पसार रहा है। जिससे मंकीपॉक्स वायरस को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसलिए आपको भी जान लेना चाहिए कि मंकीपॉक्स क्या है? कितना खतरनाक है और इसके लक्षण व इलाज क्या है?

मंकीपॉक्स क्या है What is monkey pox disease in hindi


मंकीपॉक्स (Monkeypox) मानव चेचक के समान एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। यह पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। मंकीपॉक्स से संक्रमण का पहला मामला 1970 में दर्ज किया गया था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है और कभी-कभी अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाता है।

मंकीपॉक्स (Monkeypox) एक दुर्लभ जूनोटिक बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण के कारण होती है। मंकीपॉक्स वायरस पॉक्सविरिडे परिवार से संबंधित है, जिसमें चेचक और चेचक की बीमारी पैदा करने वाले वायरस भी शामिल हैं।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स how is monkey pox caused in hindi


विशेषज्ञों के मुताबिक, मंकीपॉक्स (Monkeypox) इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से फैलता है। मंकीपॉक्स वायरस मरीज के घाव से निकलकर आंख, नाक और मुंह के रास्ते किसी भी शख्स के शरीर में जाकर उसे भी संक्रमित कर सकता है। यह वायरस संक्रमित बंदर और कुत्ते या फिर इस बीमारी से संक्रमित जानवरों से भी फैल सकता है।

मंकीपॉक्स के लक्षण Monkey pox symptoms in hindi


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, मंकीपॉक्स (Monkeypox) आमतौर पर बुखार, दाने और गांठ के जरिये उभरता है और इससे कई प्रकार की चिकित्सा जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। रोग के लक्षण आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक दिखते हैं, जो अपने आप दूर होते चले जाते हैं। मामले गंभीर भी हो सकते हैं। हाल के समय में, मृत्यु दर का अनुपात लगभग 3-6 प्रतिशत रहा है, लेकिन यह 10 प्रतिशत तक हो सकता है।

मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लक्षण आमतौर पर चेचक की तरह ही हैं। इसमें चेचक की तरह ही पूरे शरीर में दाने निकल आते हैं। इसकी वजह से बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, पीठ दर्द, और थकावट महसूस होती है।

मंकीपॉक्स का इलाज क्या है monkey pox treatment in hindi


मंकीपॉक्स (Monkeypox) भी स्मालपॉक्स वायरस की फैमिली का सदस्य है, इसलिए इस पर भी चेचक की वैक्सीन असरदार साबित होती है। चेचक की वैक्सीन 85% इस वायरस को रोकने में असरकारक है। वैसे इस बीमारी को रोकने का सबसे अच्छा उपाय संक्रमित व्यक्ति और जानवरों से दूर रहना ही है।

अंतिम बात


दोस्तों इस आर्टिकल में आपको बताया गया है कि मंकीपॉक्स वायरस क्या है? कैसे फैलता है? लक्षण और इलाज क्या है। इसलिए आपको ये जानकारी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करनी चाहिए और जानवरों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आए तो आगे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को जरूर फॉलों करें।