Ayurvedic Tips : आयुर्वेद के ये 11 टिप्स रखेंगे आपको लंबे समय तक हेलदी और जवान - The Health Tips

Share:

Ayurvedic Tips in Hindi : अगर आप हेल्दी और हमेशा जवान दिखना चाहते हैं तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाने चाहिए। आयुर्वेद के लाभ तो आप जानते ही होंगे। बच्चे से लेकर नौजवान तक और गर्भवती महिला से बुजुर्गो तक, आयुर्वेद में सबके जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने की क्षमता होती है।

11 Actionable Ayurvedic Tips for Healthy Life


आयुर्वेद एक बिलकुल ही अलग पद्धति है। इससे आप बिना किसी साइड इफेक्‍ट के अपनी प्रॉब्‍लम्‍स को दूर कर सकती हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको 11 आयुर्वेदिक टिप्स (11 Actionable Ayurvedic Tips for Healthy Life) बताने वाले हैं, जिनसे आप लंबे समय तक हेलदी दिखेंगे...

हेल्‍दी और जवान रखने वाले 11 आयुर्वेदिक टिप्‍स


1. आयुर्वेद के अनुसार, 'ब्रह्म मुहूर्त' के दौरान यानि सुबह 4 से 5.30 बजे के बीच उठना सही रहता है। इसलिएआपको भी जल्दी उठने की आदत डालनी होगी।

2. यह बहुत जरूरी है कि आप सुबह-सुबह पानी पिएं। हालांकि, यह ध्यान रखें कि पानी कमरे के तापमान पर होना चाहिए और इसे रात में पहले से शुद्ध तांबे के गिलास में भर कर कमरे में रख लें। सुबह उठने के बाद वहीं तांबे के गिलास में रखा पानी पीना चाहिए।

3. आंखों को प्रतिदिन ताजे पानी या त्रिफला के पानी (जिसे आप रात को बनाकर रख सकते हैं) से साफ करना चाहिए।

4. दांतों, मसूड़ों और जबड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए ऑयल पुलिंग करने की कोशिश करें। इससे आपकी आवाज में सुधार होगा और गालों से झुर्रियां दूर होंगी। गुनगुने तिल के तेल से दिन में दो बार गरारे करें। मुंह में ऑयल को होल्‍ड करके रखें, इसे जोर से मुंह में चारों ओर घुमाएं, फिर इसे बाहर थूक दें और धीरे से एक अंगुली से मसूड़ों की मसाज करें।

5. नस्य करना चाहिए। जी हां नस्‍य का अर्थ है नाक से माध्‍यम से कुछ बीमारियों का इलाज करना। इसके लिए प्रत्‍येक नाक में गाय के घी को गुनगुने करके नाक में 3-3 बूंदे डालनी होती है। यह नाक को चिकनाई देने में हेल्‍प करता है, साइनस को साफ करता है और आवाज, आंखों और मानसिक स्‍पष्‍टता में सुधार करता है। इस तरह नाक से प्राण को पोषण होता है और बुद्धि आती है।

6. रोजाना अपने पूरे शरीर की तेल से मालिश करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं कर सकती हैं, तो कम से कम तीन जरूरी अंगों पर मसाज जरूर करनी चाहिए। जी हां, आपको कान, सिर और पैर पर मसाज करने से आपको खुशी का अहसास होता है और साथ ही सिरदर्द, गंजापन, बालों का सफेद होना और अच्‍छी नींद के लिए प्रेरित करता है और त्‍वचा को मुलायम बनाए रखता हैं।

7. अच्‍छी हेल्‍थ के लिए रेगुलर एक्‍सरसाइज विशेष रूप से योग करना बहुत जरूरी होता है। यह बीमारी के खिलाफ सहनशक्ति और प्रतिरोध बनाता है, बॉडी के के‍मिकल को साफ करता है और ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। यह शरीर के अंगों की प्रभावकारिता को बढ़ाता है, भूख और पाचन को बढ़ावा देता है और मोटापे को भी रोकता है।

8. माथे, बगल और रीढ़ पर पसीना आने तक अपनी क्षमता के अनुसार रेगुलर एक्‍सरसाइज करें।

9. अपनी बॉडी को डिटॉक्‍स करने और नेगेटिविटी को दूर करने के लिए सोने से पहले हर रात को अपने पैरों को धोएं। अपने पैरों को नमक के पानी में सोक करने की कोशिश करें।

10. प्राण को अपने पूरे शरीर में हेल्‍दी तरीके से फ्लो करने में हमेशा सीधे ही बैठें। प्राण, ब्रह्माण्ड-प्राण का वह विशेष काम है, जो मानव-शरीर को अनिवार्य ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। इसकी एनर्जी नासिका-छिद्रों से हार्ट-लेवल तक प्रवाहित होती है।

11. हर शाम 7 मिनट के लिए, एक दीए की लौ पर टकटकी लगाकर त्राटक क्रिया करें। यह आंखों की रोशनी, मेमोरी में सुधार करता है और विचार को अद्भुत स्पष्टता देता है।

अंतिम बात


अगर आप भी लंबे समय तक हेल्दी और जवान रहना चाहते हैं तो आज से ही आपको इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपने दिनचर्य में शामिल करना चाहिए। उससे आप लंबे समय तक स्वस्थ और हेलदी दिखेंगे।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए thehealthtips.in से जुड़े रहें। आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को भी फॉलो कर सकते हैं।