स्वस्थ रहने के लिए अपनाए ये 7 टिप्स, बीमारियों से भी रहेंगे दूर - The Health Tips

Share:

Health Tips in Hindi :- नमस्कार दोस्तों, thehealthtips.in में आपका स्वागत है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में सभी को स्वस्थ रहने की खास जरूरत है। अगर शरीर स्वस्थ होगा तो आपसे बीमारियां भी दूर भागेगी। आज के इस पोस्ट में हम आपको ऐसे ही 7 टिप्स बताने वाले हैं। जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ और हेलदी रह सकते हैं। (7 ways to stay fit and healthy in Hindi)

7 ways to stay fit and healthy in Hindi

स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। दिन की शुरुआत हेल्दी हेबिट्स के साथ करने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं। दिन को अच्छा बनाने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ और खुश रहना बहुत जरूरी है। अगर आप फिट हैं तो दिनभर आने वाली चुनौतियों से आसानी से निपट सकते हैं।

दिन की शुरुआत जल्दबाजी में करने पर कई मुश्किलें पैदा हो जाती है। इसलिए कहा जाता है अपने हर दिन की शुरुआत दिनभर की योजना बनाने के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आप पूरे दिन एक्टिव और स्वस्थ महसूस करेंगे। आज हम आपको हेल्दी डेली रुटीन के बारे में बता रहें हैं और कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। चलिए जानते हैं हेलदी रहने के 7 हैल्थ टिप्स....

1. सुबह जल्दी उठें


स्वास्थ रहने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको अपनी दिनचर्या बनाने का वक्त मिल जाता है। आप व्यायाम और नाश्ता करने के लिए पर्याप्त समय निकाल पाते हैं। ऑफिस वक्त पर पहुंचते हैं। इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करनी चाहिए।

आप सुबह जगने का एक वक्त निर्धारित कर लें और वीकेंड पर भी इसी दिनचर्या को अपनाएं। इस आदत से आपको कई शारीरिक और मानसिक फायदे मिलेंगे। सुबह जागने के साथ-साथ रात को सोने का भी समय निर्धारित करना होगा। जिससे आपको पूरे दिन में बहुत सारा वक्त मिलेगा। जिससे आप बहुत सारे काम निपटा सकते हैं।

2. समय पर नाश्ता जरूर करें


अगर आप समय पर उठने की आदत डाल लेंगे तो आपके पास पूरा दिन अच्छा समय मिलेगा। जिसमें आप अपने सभी काम करने के साथ-साथ अपने लिए भी आसानी से समय निकाल पाएंगे। स्वस्थ्य रहने के लिए आपको समय पर नाश्ता करना चाहिए। बहुत सारे लोग समय की कमी की वजह से नाश्ता नहीं करते। इस आदत से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

अगर आप लंबे समय तक फिट रहना चाहते हैं तो आपको सुबह नाश्ता करने की आदत बना लेनी चाहिए। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह ऊर्जा की जरूरत होती है। अगर आप नाश्ता नहीं करते तो चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इसका असर आपके दिनभर के काम पर भी नजर आता है। इसलिए आपको सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए।

3. ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए


स्वस्थ रहने के लिए खुद का हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए खुद को फिट रखने के लिए पानी पीना एक हेल्दी आदत है। पानी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी की कमी के कारण भी हमारा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

पानी से आपका शरीर डिटॉक्स होता है। इसके अलावा आपका शरीर सही से काम करता है। आप चाहें तो पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं। इससे आपके शरीर के विषाक्त बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा आप फ्रूट्स या सब्जियों से बना इनफ्यूज्ड पानी भी पी सकते हैं।

4. पर्याप्त प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए


हमें हेलदी रहने के लिए पोषक तत्वों की खास जरूरत होती है। जिसे हम खाने में ले सकते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन हमारी हड्डियों, मांसपेशियों, त्वचा और बालों के लिए बहुत जरूरी है। आपको अपने खाने में प्रोटीन जरूर शामिल करना चाहिए।

शरीर के वजन का 0.8 ग्राम प्रति किलोग्राम के हिसाब से आप प्रतिदिन प्रोटीन लेना चाहिए। साथ ही कार्बोहाइड्रेट भी आपकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। कार्बोहाइड्रेट से आपका पेट भरा रहता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है। स्वस्थ रहने के लिए आप खाने में फल, सब्जियां और साबुत अनाज जरुर शामिल करें।

5. हर रोज वर्कआउट जरूर करें


स्वस्थ रहने के लिए जितना हमारे शरीर के लिए खाना, पानी और प्रोटीन जरूरी है, उतना ही हर रोज वर्कआउट जरूर करना चाहिए। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हर रोज वर्कआउट करना चाहिए। आपको डेली 30 से 40 मिनट वॉक करनी चाहिए।

लेकिन ध्यान रखें लगातार एक तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर उसका आदि हो जाता है। इसलिए समय-समय पर अपने वर्कआउट रुटीन को बदलते रहें। आप बॉडी को फिट रखने के लिए जुम्बा, एरोबिक्स, पिलाटे जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा और मन भी खुश रहेगा।

6. मन की नहीं शरीर की सुने


कई बार हमारा मन खाने को करता है, लेकिन पेट साथ नही देता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए अपने मन की नहीं सुननी है, बलकि शरीर की सुननी है। कई बार हम एक रुटीन को फॉलो करते हैं लेकिन हमारा शरीर उसे स्वीकार नहीं करता। इसलिए जरूरी है कि आप अपने शरीर की भी सुनें।

अगर आपका शरीर रोज के रुटीन से अलग आराम चाहता है तो छुट्टी लेना भी उतना ही जरूरी है। आपको थकान महसूस हो तो उस दिन व्यायाम न करें। जब भूख लगे तभी खाना खाएं। लेकिन ऐसी अनियमितता को अपनी आदत न बनाएं।

7. पर्याप्त नींद जरूरी


हेलदी रहने के लिए जितना आपको समय का पाबंद होना जरूरी है और सुबह समय पर उठना, खाना खाना जरूरी है। उतना ही आपको हर रोज नींद भी पूरी करनी चाहिए। स्वस्थ शरीर के लिए खाने पीने से साथ अच्छी नींद भी जरूरी है। आपको कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

अगर आप सही समय पर नहीं सोते हैं तो नींद की कमी से वजन बढ़ने लगता है, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आती है। इसलिए रात को अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। इससे आपकी सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है।

अंतिम बात


स्वस्थ रहने के लिए अगर आप सात टिप्स को अपने जीवन में अपना लेते हैं तो आप हेलदी रहेंगे और आपको कोई बीमारी भी नहीं लगेगी। आपको चिडचिड़ापन नहीं होगा। हर काम को करने में आपको एनर्जी आएगी। इसलिए आपको ये सात टिप्स अपने जीवन में जरूर अपनानी चाहिए।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी बेहद पसंद आएगी। अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो आप इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। हमें सोशल मीडिया Facebook, Instagram, Twitter को Follow कर सकते हैं और हमारे Youtube Channel को भी Subscribe कर साथ में घंटी वाले बटन को ऑल पर प्रेस कर सकते हैं।