बनाना शेक पीने के नुकसान | Banana Shake Peene ke Nuksan - The Health Tips in Hindi

Share:

Banana Shake Ke Nuksan in Hindi : नमस्कार दोस्तों, आपने बनाना शेक पीने के फायदों के बारे में तो बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन क्या आप बनाना शेक पीने के नुकसान (Banana Shake Peene ke Nuksan) जानते हैं। हैरान हो गए हैं न आप, जी हां, दोस्तों बनाना शेक के नुकसान भी होते हैं, जिनके बारे में आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे Banana Shake Side Effects in Hindi


बनाना शेक (Banana Shake) पीना बहुत से लोगों को पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं की बनाना शेक पीना सेहत के लिए नुकसानदायक (Banana Shake Side Effects) भी हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए, जबकि बनाना शेक (banana shake) में केला और दूध दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। केला और दूध साथ में खाने से पाचन संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है और शरीर को इसके गंभीर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। 


Banana Shake Ke Nuksan in Hindi

केला और दूध दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। केले में फाइबर, आयरन, पौटेशियम व विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जबकि दूध कैल्शियम व प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। अगर इन्हें अलग-अलग समय पर खाया जाए तो ये निश्चित रूप से हेल्थ के लिए लाभकारी हो सकते हैं। लेकिन जब बनाना शेक (banana shake) के रूप में केला और दूध का एक साथ सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर में कई प्रकार की परेशानियां उतपन्न हो सकती है। बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) के बारे में नीचे बताया गया है।


बनाना शेक पीने के नुकसान | Banana Shake Peene ke Nuksan


अगर गर्मियों में मौसम में आप यह सोचकर रोज बनाना शेक पीते है की इससे आपकी हेल्थ बनेगी और रोग शरीर से दूर भागेंगे, तो फिर आप गलत भी हो सकते हैं। बनाना शेक पीने के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में भी आपको जरूर जानकारी होनी चाहिए। बनाना शेक पीने की नुकसान (Banana Shake Side Effects in Hindi) इस प्रकार है। 


1. मोटापा होता है 


बनाना शेक (banana shake) में बहुत ज्यादा कैलोरीज होती है, इसके अधिक सेवन से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। केला और दूध दोनों ही हाई कैलोरी फूड है ऐसे में जब दोनों को साथ में लिया जाता है तो यह शरीर में फैट बढ़ाने का कार्य करते हैं, अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है और वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिर आपको बनाना शेक को अवॉयड ही करना चाहिए।


2. पाचन से जुड़ी समस्याएं 


बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) पाचन तंत्र के लिए भी है। हाई कैलोरी होने की वजह से यह पेट को बहुत ज्यादा भारी कर देता है जिस वजह से पाचन तंत्र को इसे पचाने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही केले में कुछ अम्लीय पदार्थ भी मौजूद होते हैं, जिस वजह से दूध के साथ इसका मेल नहीं बन पाता जिस कारण इसके सेवन से डाइजेशन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती है। 


हर फल में अम्लीय पदार्थ मौजूद होते हैं, इसलिए आयुर्वेद कभी भी दूध को किसी भी फल के साथ लेने की सलाह नहीं देता है, जिसमें केला भी शामिल है। बनाना शेक पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, अपच व कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।  


3. कॉलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है

 

बनाना शेक (banana shake) के अधिक सेवन से कॉलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। इसमें अधिक फैट होने के कारण यह कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने का कार्य करता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं हैं। हाई कॉलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है, जिसमे हार्ट अटैक व स्ट्रोक भी शामिल है। इस तरह बनाना शेक हार्ट डिजीज को भी बढ़ावा देता है। 


4. सर्दी-जुकाम का खतरा 


बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) की आगे बात करें तो इससे सर्दी, जुकाम, खांसी और छाती में बलगम जमने जैसी समस्या भी बढ़ सकती है, यह साइनस को बढ़ावा देने का कार्य करता है। केले के तासीर ठंडी होती है, जिस वजह से कई लोगों को इससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।   


5. स्किन एलर्जी 


बनाना शेक का सेवन हेल्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है, कई लोगों में इसके सेवन से खाज,खुजली व त्वचा में चकते बनना जैसी समस्या भी देखी गई है। स्किन एलर्जी से परेशान लोगों को इसके सेवन से दूर ही रहना चाहिए।  


आयुर्वेद क्या कहता है?


आयुर्वेद में केला और दूध को विरूद्ध आहार माना गया है। विरुद्ध आहार वो होते हैं जो अकेले तो बहुत गुणकारी व स्वास्थ्य वर्धक होते हैं, लेकिन जब इन्हें किसी अन्य पदार्थ के साथ मिलाकर खाया जाता है तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन जाते हैं। केला और दूध में विरूद्ध आहार की श्रेणी में आते हैं। आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में लेने से शरीर में कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती है।


निष्कर्ष


इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान गए हैं कि बनाना शेक (Banana Shake Side Effects in Hindi) हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध को एक साथ नहीं खाना चाहिए मतलब दूध से बना बनाना शेक हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। इससे हमारे शरीर को नुकसान हो सकता है। 


उम्मीद है कि आपको बनाना शेक पीने के नुकसान (banana shake peene ke nuksan) के बारे में हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपके मन में इसको लेकर कोई सवाल है तो आप हमें कॉमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे। 


इसके साथ ही हम आपके लिए हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी लिखते रहते हैं। इसलिए आप हमारे ब्लॉक The Health Tips पर ओर भी आर्टिकल पढ़ सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। धन्यवाद